lailunga sandesh 24

लैलूंगा/रायगढ़
बरगद के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति, नारायणपुर के मुडापारा में फैली सनसनी
लैलूंगा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के मुड़ापारा में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोगों की रोजमर्रा की सुबह अचानक चिंता और चर्चा में बदल गई, जब एक व्यक्ति बरगद के पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोपहर 3 से 4 बजे ग्रामीण अपने-अपने कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर पेड़ की ओर गई, जहां व्यक्ति दिखाई दिया। खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे और पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना तत्काल लैलूंगा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर आगे की जांच की जा रही है।
फिलहाल घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है तथा लोग इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध बताए जा रहे हैं।
