सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजितनरेश राठिया ने महिला सशक्तिकरण और महतारी वंदन योजना की दी जानकारी

lailunga sandesh 24

Editor by Yogesh chouhan

तमनार । ब्लॉक तमनार के ग्राम पंचायत पडिगांव अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पडिगांव एवं नवापारा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं एवं ग्राम की नारी शक्ति की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो तमनार महामंत्री श्री नरेश राठिया रहे। श्री राठिया ने उपस्थित महिलाओं को महतारी वंदन योजना, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा समाज एवं परिवार के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक घर में मूंगा (मुनगा) का पौधा लगाने का आग्रह किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ परिवारों को पौष्टिकता का लाभ भी मिल सके।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी कुमुदानी प्रधान जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शुभद्रा राठिया, उपसरपंच उषाकिरण राठिया, डिग्री लाल साहू, शिव प्रसाद साहू, वृंदा साहू, कुमुदानी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जगमेत चौहान, गीतांजलि साहू, भानुमती राठिया, सरोजनी साहू, गुलापी श्रीवास, प्रियतम सारथी सहित ग्राम की नारी शक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम में ग्राम के मितानिनों का श्रीफल तथा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता, पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नरेश राठिया की महिलाओं से संवाद एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर दिए गए संदेश को उपस्थित ग्रामीणों ने सराहा।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment