राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग में रायगढ़ के गणेश प्रसाद डेलकी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

lailunga sandesh 24

चक्रधर निषाद रिर्पोट

लैलूंगा/रायगढ़।

क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि ग्राम मोहनपुर निवासी एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय गणेश प्रसाद डेलकी को राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग (NPGIC) द्वारा जिला स्वयंसेवी अधिकारी (District Volunteer Officer), रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के पद पर मनोनीत किया गया है।

आयोग द्वारा जारी नामांकन पत्र के अनुसार, गणेश प्रसाद डेलकी को जनहित के मुद्दों, लोक शिकायतों के निराकरण तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान और जनसरोकारों के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयोग ने उनसे अपेक्षा की है कि वे आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे, जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे तथा सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन के उद्देश्यों एवं नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

नामांकन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे समय-समय पर अपनी गतिविधियों एवं जनहित कार्यों की जानकारी केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे तथा संगठन के विभिन्न जागरूकता अभियानों को जिले में प्रभावी रूप से संचालित करने में सहयोग देंगे।

गणेश प्रसाद डेलकी के इस मनोनयन पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment