
लैलूंगा। कमरगा सब स्टेशन से निकलने वाली बिजली लाइन गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे से बंद है, जिसके कारण शुक्रवार सुबह 9 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय से बिजली गुल रहने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली नहीं होने से गांवों के बोरवेल बंद पड़े हैं, जिससे पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा भविष्य में बार-बार होने वाली ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है। यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को भी मजबूर हो सकते हैं।
— योगेश कुमार चौहान
संपादक, लैलूंगा संदेश 24



ग्रामीण परेशान
महिला परेशान?
स्कूल बचे परेशान?
