ओडिशा से अंबिकापुर जा रही कार में छुपाकर ले जा रहे थे मौत का सामान! लैलूंगा पुलिस ने कटकलिया में दबोची गांजे से भरी कार, 3 तस्कर गिरफ्तार

संपादक योगेश कुमार

Lailunga sandesh 24

लैलूंगा।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कटकलिया गांव के पास घेराबंदी कर ओडिशा से अंबिकापुर की ओर जा रही कार क्रमांक OD10H0050 को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके पर मौजूद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गांजा, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, लेकिन लैलूंगा पुलिस की सतर्कता और सटीक सूचना तंत्र के चलते उनका मंसूबा सफल नहीं हो सका।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ओडिशा से अंबिकापुर ले जाया जा रहा था अवैध गांजा
कार क्रमांक OD10H0050 से बरामद हुई खेप
कटकलिया गांव में पुलिस ने की घेराबंदी
3 आरोपी गिरफ्तार
वाहन समेत गांजा जब्त
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

“नशे के सौदागरों पर लैलूंगा पुलिस का शिकंजा, कटकलिया में गांजा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब!

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment