एक मंडप… 30 शादियां… पूरा लैलूंगा बना बाराती

yogesh kumar chouhan

lailunga sandesh 24

लैलूंगा

मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना में गूंजे शहनाई के सुर, बुधवारी बाजार प्रांगण बना खुशियों का महासंगम

लैलूंगा/ लैलूंगा के बुधवारी बाजार प्रांगण में आज खुशियों, परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के अंतर्गत 30 जोड़ी कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

पूरा परिसर दूल्हा-दुल्हनों की मुस्कान, मंगलगीतों और शहनाई की गूंज से जगमगा उठा। एक ही मंडप में 30 जोड़ों के विवाह का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन का आनंद लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस भव्य आयोजन में लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, क्षेत्र के चर्चित जनप्रतिनिधि एवं “लैलूंगा के अजेय योद्धा” मनोज अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अमले ने भी अहम भूमिका निभाई।
इस दौरान राजस्व अधिकारी भरत कौशिक, जनपद सीईओ प्रीति नायडू, परियोजना अधिकारी, शासकीय कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग की टीम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

पूरा बुधवारी बाजार प्रांगण रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साहित लोगों की भीड़ से मेले जैसा नजर आया। हर तरफ सिर्फ खुशी, उत्साह और आशीर्वाद का माहौल दिखाई दिया।

“सरकार की योजना बनी गरीब परिवारों का सहारा”

मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराए जाने से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे समाजहित में बेहद सराहनीय पहल बताया।

एक साथ 30 जोड़ों का विवाह… हजारों लोगों की मौजूदगी… और जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment