लैलूंगा
आप देख रहे हैं लैलूंगा संदेश 24

लैलूंगा के ग्राम कमरगा में कमरगा महोत्सव माघ मेला 2026 का श्री श्री बेलटोंगरेश्वर महादेव की असीम कृपा से कलश यात्रा के साथ शानदार एवं भव्य आगाज़ हुआ। कलश यात्रा में आसपास की गांव की महिलाएं शिरकत की।जिसमें कलश यात्रा के लिए कमरगा हिल स्टेशन बेलटोंगरी मंदिर से निकाली गई।

कलश यात्रा शाम 4 बजे से प्रारंभ की गई। सायंकालीन कलश की दीप से पूरी गांव की गली रोशनी से जगमगा उठी। कतारबद्ध महिलाएं भगवान शिव का स्मरण और मधुर भजनों से लीला पार्टीयों द्वारा नाच गान करते, थिरकते हुए भक्ति में लीन होकर बेल टोंगरेश्वर महादेव की जय ध्वनि से गांव पूरी तरह गूंज उठी।
कमरगा महोत्सव माघ मेला गांव की गौरवपूर्ण आयोजन है। जिसमें गांव के सार्वजनिक सहयोग से निरंतर आयोजित होता आ रहा है। कलश यात्रा के बाद सभी कलश यात्रियों को प्रसाद प्रदान की गई।
रात्रि को स्थानीय लीला पार्टी के द्वारा लीला नाच और भजन कीर्तन कर भगवान भोलेनाथ के भजनों के साथ सामूहिक रूप से नाच गान किया गया। जिसमें गांव के लोग और आयोजन समिति की उपस्थिति रही।
लैलूंगा संदेश 24 योगेश कुमार चौहान की रिपोर्ट



