लैलूंगा क्षेत्र ग्राम कटकलिया में भव्य रूप से सार्वजनिक मां शारदा की विसर्जन

लैलूंगा संदेश 24

संपादक योगेश कुमार चौहान रिपोर्ट

लैलूंगा/लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कटकलिया में सार्वजनिक शारदा पूजन समारोह खुशनुमा एवं आदर्श भक्तिभाव,सद्भावना और आस्था के साथ मनाया गया। नित्य भजन, रामायण और लीला भजन से गांव में माता शारदे की प्रति भक्ति रस की बयार जाग उठी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से निरंतर कायम रखते हुए महिला कब्बड्डी प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ की चीर प्रतिष्ठित महिला टीमों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत सुनिश्चित करते हुए अपना नाम रोशन किया, साथ ही महिला शक्ति करण का विशेष योगदान पर सर्वोच्च सम्मान अपने आप में गर्व का पल है।

इस कार्यक्रम में डांस और नाटक प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद और लोगों को उत्साहित और खुशहाल होने का अवसर मिला।
यहां के कार्यक्रम को विशेष तौर से गांव के गोटिया और पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार जी उपस्थित रहे।

शारदा विसर्जन के समय पुरे गांव के महिला, पुरुष और बच्चों ने डीजे के साथ नाच गान करते हुए मूर्ति विसर्जित की। विसर्जन के पश्चात प्रसाद वितरण कर गांव में भंडारे की व्यवस्था की गई।

शारदा पूजन समारोह गांव के सार्वजनिक सहयोग से संपन्न हुई जिसमें गांव के हर छोटे-बड़े सभी वर्गों की तथा आयोजन समिति की मुख्य रूप से भूमिका रही।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment