कटकलिया में 43वां सार्वजनिक मां शारदा पूजन एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 2026

संपादक योगेश कुमार चौहान

लैलूंगा संदेश 24

लैलूंगा।

रायगढ़ जिले के विकासखण्ड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटकलिया में नव युवक मित्र समिति कटकलिया के तत्वावधान में 43वां सार्वजनिक शारदा पूजन समारोह 2026 श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसी अवसर पर तृतीय वर्ष शारदा सीरीज महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक किया गया।

तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित अन्य जिलों की कई प्रतिभावान टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चक्रधर सिदार रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हाई स्कूल कटकलिया एवं बिलासपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल कटकलिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बिलासपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं महासमुंद की टीम ने तृतीय स्थान एवं होरोगुडा की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

विजेता एवं उपविजेता टीमों को निम्नानुसार पुरस्कार प्रदान किए गए—

प्रथम पुरस्कार – ₹11,111 नगद एवं कप

द्वितीय पुरस्कार – ₹7,777 नगद एवं कप

तृतीय पुरस्कार – ₹5,555 नगद एवं कप

चतुर्थ पुरस्कार – ₹3,333 नगद एवं कप

समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिदार रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कटकलिया की सरपंच सुशिला सिदार ने की। कार्यक्रम में लैलूंगा थाना प्रभारी गीरधारी साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में महिला खेलों को बढ़ावा देने, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होने की बात कही। आयोजन को सफल बनाने में नव युवक मित्र समिति कटकलिया के सदस्यों एवं समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment