लैलूंगा बीरसिंघा कि दर्दनाक सड़ग हादसा मौके पर दोनों साडू की मौत

ब्रेकिंग न्यूज |

संपादक योगेश कुमार चौहान कि रिपोर्ट/

लैलूंगा
लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरसिंघा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उसे कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक युवकों की पहचान और उनके परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana Gramin New List 2026: लिस्ट में अपना नाम देखें, वरना नहीं मिलेंगे ₹1,20,000! यहाँ चेक करें अपना नाम

पुलिस द्वारा मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है तथा हाइवा चालक से पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सामान्य कराया गया।

रिपोर्ट प्रताप सिंह

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment