फॉरेस्ट गार्ड की पत्नी की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत

lailunga sandesh 24

धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज अंतर्गत गंजाईपाली फॉरेस्ट क्वार्टर से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ पदस्थ फॉरेस्ट गार्ड यादराम अजगल्ले की पत्नी का शव उनके सरकारी क्वार्टर में खून से लथपथ अवस्था में मिला।घटना के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई है।

स्थानीय लोगों ने स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि शांत इलाके में हुई यह वारदात चौंकाने वाली है।सूचना मिलते ही छाल पुलिस मौके पर पहुंचकर क्वार्टर को घेराबंदी में लिया और मौके की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिस्थिति का जायजा ले रहे हैं।

पुलिस प्राथमिक जांच में यह पता लगाने में जुटी है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम है। मामले में जल्द ही विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है।

संपादक योगेश कुमार चौहान

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment