लैलूंगा संदेश 24

समाचारआगाज़ एक नई पहल संस्था में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण सम्पन्नविजयपुर
रायगढ़ — आगाज़ एक नई पहल संस्था द्वारा सोमवार, दिनांक 16 नवंबर 2025 को मशरूम उत्पादन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण संस्था परिसर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य ट्रेनर श्रीमती कमला साहू ने प्रतिभागियों को मशरूम की आधुनिक खेती तकनीक, कम लागत में अधिक उत्पादन, पौष्टिक गुणों एवं बाजार में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों— मोनिका इजरदार, प्रकाश जयसवाल, राजेन्द्र साहू, जय चौहान, लक्ष्मण सिंह, श्रीमती संगीता यादव, मेघा जाटवर और रिया सिंह—ने उत्साहपूर्वक व्यावहारिक सत्र में हिस्सा लिया और मशरूम उत्पादन की सूक्ष्म प्रक्रियाओं को समझा।संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोज़गार को बढ़ावा देना, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक बताते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।



समाचार साथी जिला रिपोर्टर
नरेश कुमार राठिया
संपादक योगेश कुमार चौहान
