दीपावली पर खुशियों की जगह छाया मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत

Lailunga sandesh 24

तमनार

तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा-खुरूषलेंगा रोड पर 20 अक्टूबर की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में जा रही यामहा R15 बाईक क्रमांक – CG13,D1305 अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से टकरा गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत 112 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलवाई और तमनार पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए ऊर्जा नगर स्थित जिंदल फोर्ट अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने सुबह मर्ग कायम कर जांच प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद युवक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान राजकुमार यादव (32 वर्ष), पिता उर्मल यादव, निवासी धौंराभांठा के रूप में हुई है। राजकुमार दीपावली मनाने रायगढ़ अपनी बहन के घर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पटेल फैब्रिकेशन के पास अज्ञात वाहन को साईड देने चक्कर में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में राजकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं और हाथ-पैर भी बुरी तरह टूट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पोल से टकराने के बाद लगभग 20 मीटर दूर जा गिरी। राजकुमार की असामयिक मौत से यादव परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई. तमनार पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा और संकेतकों की व्यवस्था की समीक्षा की बात भी उठने

क्षेत्रवासियों का कहना है कि खुरूषलेंगा रोड पर तेज रफ्तार वाहनों और खराब सड़कों के कारण इस तरह की घटनाएँ आम हो चुकी हैं। प्रशासन से लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।यह हादसा फिर एक बार यह याद दिलाता है कि सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही का अंजाम कितना भयावह हो सकता है। महज़ एक पल की चूक — और एक परिवार का संसार उजड़ गया।

संपादक योगेश कुमार चौहान

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment