लैलूंगा संदेश 24
रिपोर्टर प्रताप सिंह


बलरामपुर।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वाड्रफनगर क्षेत्र के एक स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रधान पाठक छात्रा को स्कूल के ऑफिस में अकेले बुलाकर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करता था। घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा ने अपने पिता को दी, जिसके बाद पिता ने चौकी वाड्रफनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 180/2025 दर्ज किया है। आरोपी पर धारा 74, 75(i) बीएनएस, धारा 8 व 10 पॉक्सो एक्ट और धारा 3(1)(ब)(i) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था, पुलिस आरोपी मास्टर कि तलाश मे लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आज 14 अक्टूबर को आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

संपादक योगेश कुमार चौहान
