लैलूंगा संदेश 24
रायगढ़। किराना दुकान के छत का दरवाजा तोड़ते हुए भीतर दाखिल होकर अज्ञात चोर राशन सामान सहित 30 हजार रूपए नगद पर हाथ साफ कर दिये। इसके साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा तथा डीवीआर को भी साथ ले गये। व्यवसायी की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया निवासी आनन्द अग्रवाल पिता कन्हैयालाल अग्रवाल ग्राम चपले के बायंग चौक में किराना दुकान का संचालन करता है। आनन्द रविवार की रात मेें दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। वहीं सोमवार को सुबह 9 बजे वह दुकान खोला तो देखा कि छत का दरवाजा टूटा हुआ है। दुकान में चोरी होने की आशंका से जब उसने सामानों की जांच की तो पाया कि गल्लेे में रखे 30 हजार रूपए नगद सहित कुछ तेल, चावल, दाल एवं अन्य घरेलू राशन सामान भी गायब है। उसने दुकान में चोरी होने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किराना व्यापारी आनन्द अग्रवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 305(ए), 331 (4) के तहत जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
