हाई स्कूल के प्रिंसिपल का छिछोरापन: किसे किस करूं.. किसे विश करूं, किसे कहूं, आई लव यू!

जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा तहसील में एक शासकीय हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर स्कूल की महिला स्टाफ और लेक्चरर ने छेड़छाड़, अश्लील बातें और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि प्राचार्य स्कूल में अकेली देखकर उनसे छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट किया करता था। उन्होंने कहा कि प्राचार्य उनसे अक्सर पूछते थे कि “किसे किस करूं, किसे विस करूं और किसे आई लव यू कहूं।”जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिमड़ा में हुई। ध्वजारोहण के बाद स्कूल की छुट्टी हो गई। अधिकांश स्टाफ घर लौट चुका था। पीड़ित महिला स्टाफ कमरे का दरवाजा बंद करने गई, तभी प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (52) ने भीतर से दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उन्होंने महिला को बात को दबाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ितों ने बताया कि प्राचार्य लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

उन्होंने बिना कारण फोन किए, अश्लील बातचीत की और स्कूल में अकेली देखकर अशोभनीय हरकतें किया करता था।महिला व्याख्याता ने बताया कि पिछले साल बाल दिवस के दिन भी प्राचार्य ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की थी। लोकलाज और भय की वजह से महिलाएं लंबे समय तक इस घटना को छिपाए रखीं, लेकिन मानसिक पीड़ा बढ़ने पर उन्होंने स्टाफ मीटिंग में इसे साझा किया और फिर बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने किया गिरफ्तारपुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ 2 अलग-अलग FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 74, 75(1)(iv) और 79 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने इस घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए संभागीय आयुक्त को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment