डबरी से पानी पलाने के दौरान….. दो युवकों की मौत, गाँव में पसरा मातम

lailunga sandesh 24

लैलूंगा। दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पारा की है, जहाँ आलू की फसल में पानी पलाने के डबरी से पानी पलाने के दौरान करेंट लगने से दोनों युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक निर्मल नागवंशी (25 वर्ष) पिता जगत राम नागवंशी और शिवा नागवंशी (12 वर्ष) पिता हेमसागर नागवंशी, दोनों कल 27 अक्टूबर 25 को अपने खेत में लगाए गए आलू की फसल में पानी देने के लिए पास कि डबरी से पानी दे रहे थे।

उन्होंने डबरी से पानी निकालने के लिए पनडुब्बी मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन किया था। इसी दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया, जिसे उठाते समय निर्मल करेंट की चपेट में आ गया।

निर्मल को बचाने की कोशिश में शिवा ने जैसे ही पास जाने की कोशिश की, वह भी करेंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गाँव में शोक और मातम का माहौल है।

संपादक योगेश कुमार चौहान

रिपोर्ट प्रताप सिंह सिदार

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment