खेत में जंगली सूअर पकड़ने के लिए बिछाए गए अवैध बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई।

संपादक योगेश कुमार चौहान

लैलूंगा संदेश 24 न्यूज

रायगढ़ । लैलूंगा थाना क्षेत्र के भेलवाटोली गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की मौत हो गई।

लेकिन देर रात किसी आवश्यक कार्य से वे दोबारा खेत की ओर गए, जहां बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खेत में यह करंट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा जंगली सूअर को रोकने के लिए छोड़ा गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि खेत में बिजली का करंट किसने और किन परिस्थितियों में प्रवाहित किया था।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment