सास और दामांद की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल! घरघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला…

आपसी रंजिश में हुई हत्या – तमनार पुलिस ने महज़ 24 घंटे में खोली गुत्थी

योगेश कुमार चौहान /लैलूंगा संदेश 24

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकेरा गांव से दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई है। सास और दामांद को मौत के घाट उतारा गया है,वही मृतका की बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस की जांच जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, रायकेरा गांव के एक घर में सुकमेत सिदार उम्र 80 वर्ष और उसके दामांद लक्ष्मण सिदार उम्र 60 वर्ष की लाश मिली है । वही महिला गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है। पूरी वारदात कल शाम की है।पुलिस हिरासत में दो संदेहीबताया जा रहा है कि सुकमेत सिदार को हाल फिलहाल में जमीन की बड़ी मुआवजा राशि मिली थी, जिसके बंटवारे को लेकर ही वारदात होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने पूछताछ के लिए लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है। फिलहाल मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संदेहियों से पूछताछ के बाद ही मामले का असल वजह पता चल पाएगा।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment