दीवान रामेश्वर सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकडेगा से मुकेश कुमार लकड़ा का अन्डर 19 हाकी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन । ।

लैलूंगा संदेश 24

जिला रिपोर्टर बद्रीनाथ मरावी

दीवान रामेश्वर सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकडेगा से मुकेश कुमार लकड़ा का अन्डर 19 हाकी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन ।

तहसील मुकड़ेगा दीवान रामेश्वर सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकडेगा जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से अन्डर 17 में कक्षा 9 वीं की छात्रा कुमारी सिमरन मिंज पिता जयपाल मिंज राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता कोरबा के लिए सलेक्शन हआ।

जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान लाकर मैडल प्राप्त किया।वहीं अन्दर 17 में ही कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय से राकेश कुमार लकड़ा पिता लालसिंह लकड़ा, का भी राज्य स्तरीय हाकी कोरबा के लिए सलेक्शन हुआ उन्होंने सबसे अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल कर मैडल प्राप्त किया। तथा अन्डर 19 के लिए कक्षा 12वीं कला संकाय का छात्र मुकेश कुमार लकड़ा का सलेक्शन राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता राजनांदगांव के लिए सलेक्शन हुआ जिन्का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा और उनका सलेक्शन राष्ट्रीय स्तर राजस्थान के लिए सलेक्शन हुआ है।

विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुशीला केरकेट्टा ने तीनों बच्चों मुकेश कुमार लकड़ा, राकेश कुमार लकड़ा, कुमारी सिमरन मिंज, और उनके कोच श्रीमती पार्वती खलखो को वि‌द्यालय का नाम रोशन करने के लिए पुष्पगुच्छ से स्वागत कर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

संपादक योगेश कुमार चौहान

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment