ब्रेकिंग न्यूज: करंट की चपेट में आया जीवन, लाखपतरा में मौत का सन्नाटा!

धरमजयगढ।

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां पर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बायसी के लाखपतरा गांव में बीती रात करंट की चपेट में आने से राम प्रसाद राठिया की दर्दनाक मौत हो गई है। और वहीं परिजनों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अकेले मौजूद थे, जिससे किसी को भी हादसे की बारीकी का पता नहीं चल पाया। और स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गांव में अचानक हुई इस घटना से शोक का माहौल है और हर कोई स्तब्ध है कि जीवन का दीपक यूं असमय बुझ गया। बहरहाल बिजली की लापरवाही हो या अनजाने में हुई चूक, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्यवाही जारी है।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment