लैलूंगा संदेश 24
संपादक योगेश कुमार चौहान



रायगढ़/लैलूंगा
लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने यातायात नियमों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश, शनिवार को बाजार के होने के कारण थाना परिसर एवं चौक में लोगों की भीड़ -भाड़, साथ ही गाड़ियों की भीड़ से रोड़ जाम हो गया था, जिसमें के थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, और यातायात सेवा को बेहतर,सुचारु रूप से रास्ता को क्लियर कर सामान्य आवाजाही होती रही,मनमानी ढंग से अवैध तरीके से गाड़ी खड़े करने वालों को हटाते हुए यातायात सुविधाओं को प्रभावी रूप से कार्य किया गया, थाना प्रभारी के पहल से रोड़ सुरक्षा एवं लोगों में विश्वास, आपसी वार्तालाप से आम आदमी के साथ जुड़ना अन्य थाना प्रभारी से अलग पहचान बनी चुकी है।

खासतौर से थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व एवं उनकी पूरी टीम लैलूंगा थाना क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था बेहतर एवं मजबूत होने से आपराधिक कार्य संलिप्त लोगों में भय का माहौल तथा अनेक अपराधियों को पकड़ कर जेल की रोटी खिला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गांव – गांव में जन चौपाल लगाकर जन जागरूकता और नशे की मुक्ति दिलाने की सफल कोशिश से कई गांवों में सामूहिक रूप से ग्राम सभा के माध्यम से पूर्ण शराबबंदी की सहमति करवाना बधाई के पात्र हैं।
थाना प्रभारी गिरधारी साव के आने से आम जनमानस में उनकी मधुर वाणी , लोगों से सहजता से और पूर्ण रूप से लोगों की समस्याएं को सुनकर समस्या का तुरंत निराकरण करना । यह उनकी प्रमुख एजेंडा रही है, जिसके कारण लोग सुख की निंद ले रहे हैं।




