कटकलिया में ओपन चैलेंज महिला एवं पुरुष कब्बड्डी तथा रात्रि भव्य डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, समिति के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन

,, लैलूंगा संदेश 24

Yogesh kumar

लैलूंगा, कटकलिया/

योगेश कुमार चौहान की रिर्पोट/कटकलिया में नए वर्ष एवं क्रिसमस के शुभ अवसर में ओपन चैलेंज महिला एवं पुरुष कब्बड्डी का शानदार आयोजन, जो कि लगातार 9 वर्षों से होता आ रहा है, जिसमें आसपास और दूरदराज के खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों का प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शामिल होती हैं। इस बार का आयोजन में बहुत सुंदर और आकर्षक और खेल प्रेमियों के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सुंदर प्रदर्शन करने की प्रेरित करते हुए लोग आनंदित हो रहे थे।

oplus_0
oplus_0

विशेष कर महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन से महिला सम्मान और उनकी प्रतिभा को निखारने का सुंदर एवं बेहतर मंच देने का प्रयास हमेशा से कटकलिया की युवा समिति का प्रयास एवं एकता और सेवा भावना सराहनीय कदम है। साथ ही पुरुष कब्बड्डी में कई वर्षों से लैलूंगा अंचल में एक विशेष ख्याति प्राप्त खिलाड़ी के रूप में प्रचलित रही है।

महिला वर्ग कब्बड्डी में अदानी बड़े भंडार की टीम प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान लैलूंगा की टीम, तृतीय स्थान कोटा बिलासपुर से तथा चौथे स्थान के रूप में गेमकेला के महिला टीम कब्बड्डी में स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग कब्बड्डी प्रतियोगिता में ग्राम झरियापाली की टीम प्रथम स्थान, ग्राम खैरबहार की टीम द्वितीय स्थान, ग्राम ढाप की टीम तृतीय तथा चौथे स्थान की टीम कटकलिया B रही है।विजेता टीम को ट्रॉफी और अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया।

कटकलिया में शिक्षा को नई दिशा और ऊंचाई तक पहचाने तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक बीड़ा उठाया, जिसमें स्कूली बच्चों के प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने हेतु सुंदर पहल करते हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक खंड एवं माध्यमिक खंड में आयोजित किया गया।

जिसमें प्राथमिक खंड से अविनाश मिंज प्रथम, विनीत एक्का द्वितीय तथा आदर्श मिंज तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक खंड से कुमारी आराध्या भगत प्रथम, आयुषी एक्का द्वितीय और विनीता एक्का तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं रात्रि रंगारंग भव्य डांस प्रतियोगिता में बहुत शानदार प्रस्तुति, अपने भव्य कला संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के रूप में पहला डांस ग्रुप भाटापारा, द्वितीय स्थान अंबे डांस ग्रुप, तृतीय स्थान जय मां बंजारी डांस ग्रुप शक्ति, चतुर्थ स्थान मानसी वर्षा रायगढ़, पंचम स्थान पूनम राधा रानी और षष्ठम स्थान के रूप में विनीता एवं साथी ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, लैलूंगा जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, मुकड़ेगा भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल तथा कटकलिया के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।

दीपक सिदार ने अपने वक्तव्य में कहा कि – शिक्षा को बेहतर तरीके,सुचारु रूप से आगे लाने तथा साथ ही पढ़ाई के साथ खेल को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, कबड्डी खेल के लिए मेट के अभाव के बात भी कहीं उसे पूरी करने के व्यवस्था कर खेल को निखारने के बात कही। खेल मैदान के बारे में उन्होंने कहा की सरकारी जमीन कि अतिक्रमण को हटाकर खेल मैदान प्रदान करने को प्रतिबद्ध हैं। तथा नए वर्ष की बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कटकलिया ग्राम की समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य गण, शिक्षक गण, गांव के अथक प्रयास से कार्यक्रम का शानदार समापन हुआ।

oplus_0
oplus_0

Katakliya

अध्यक्ष , रवि भगत, विकाश निकुंज के नेतृत्व में बहुत अच्छा कार्यकर्म हुए और ये हमेशा अपना अहम भूमिका निभाए,

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment