Table of Contents
CG Crime News रायपुर : महिला ने जिस पति की लंबी उम्र के लिए तीजा पर व्रत रखा, उसी पति उपवास के एक दिन बाद उसकी जान ले ली। मायके गई पत्नी को पहले घर लाया, फिर लोहे के रॉड से मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हाथ में खून से सना रॉड लेकर लह थाने पहुंचा और बोला- मैंने अपनी बीवी को मार डाला, मुझे गिरफ्तार कर लो। CG Crime News
पुलिस भी इस घटना को सुनकर चौंक गई और पहले आरोपी के हाथ से रॉड जब्त किया। फिर आरोपी को पकड़कर लॉकअप में डाला। पूरा मामला राजधानी रायपुर के अभनपुर के टोकरो गांव का है।
मिली जानकारी टोकरो गांव के रहने वाले मुकेश सेन अपनी पत्नी प्रियंका सेन की चरित्र पर शंका करता था। तीजा पर पत्नी प्रियंका अपने मायके तीज का त्यौहार मनाने गई हुई थी।

उसने तीज का व्रत रखा। उपवास के दूसरे दिन मुकेश मायके पहुंच गया और कहने लगा कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं। मुझे डर लग रहा है इसलिए प्रियंका को लेने आया हूं। हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। CG Crime News
आरोपी पति के ऐसा कहने पर प्रियंका अपने पति के साथ जाने के लिए राजी हो जाती है। 27 अगस्त के शाम रात 10 बजे मुकेश अपनी पत्नी प्रियंका के कैरेक्टर पर शक करते हुए झगड़ा कर रहा था। इसके बाद उसने रॉड से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
CG Crime News वारदात से पहले दोनों ने बनाए संबंध
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे किसी और मर्द से मिलती थी। उसके साथ उसके जिस्मानी संबंध थे और इस बात को लेकर उन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होते ही रहता था। घटना की रात पहले पति-पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए। CG Crime News
इसी दौरान उसने ने अपनी पत्नी से अफेयर को लेकर सवाल किया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले से ही अपने कमरे में रखे लोहे की रॉड से अपने पत्नी की सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। CG Crime News
CG Crime News मायके वालों ने लगाए ये गंभीर आरोप
वहीं मृतिका के मायके वालों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट के चलते प्रियंका दो बार अपने पति को छोड़कर मायके में आकर बैठ गई थी,
जिसे सामाजिक बैठक कर समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था। अभनपुर पुलिस इस पूरे मामले में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है। CG Crime News
