दो स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख रूपये जब्त , 4 हिरासत मे …. पूछताछ जारी

lailunga sandesh 24

raipur

दुर्ग जिले में कुम्हारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से कुल 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इस मामले में गाड़ियों में सवार चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नकदी महाराष्ट्र पासिंग वाहनों से ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कुम्हारी थाना पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर गाड़ियों की जांच शुरू की।तलाशी के दौरान दोनों स्कॉर्पियो से नकदी बरामद हुई। गाड़ियों में सवार चारों लोग इस रकम के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिसके बाद पुलिस ने रकम जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।इतनी बड़ी नकदी जब्त होने की जानकारी दुर्ग पुलिस ने तत्काल आयकर विभाग को भी दे दी है। प्रारंभिक जांच में इस रकम को हवाला कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

लैलुंगा संदेश 24 एक स्थानीय और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य है जनता की आवाज़ को जनता तक पहुँचाना। हम आपको लैलुंगा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर से जोड़ते हैं – चाहे वह राजनीति हो, समाज हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या फिर रोज़मर्रा की समस्याएँ।

Leave a Comment